गहमर नाना के यहां आया युवक गंगा में नहाते समय डूबा

सेवराई (गाजीपुर):  स्थानीय तहसील क्षेत्र ग़हमर कोतवाली अंतर्गत गहमर गंगा घाट पर ननिहाल में आए युवक का गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई।

मृतक का नाम अमन पाण्डेय पुत्र नरेंद्र पाण्डेय निवासी निरानपुर उर्फ मड़ियांवडीह थाना नोनहरा जिला गाज़ीपुर का निवासी बताया गया।


यह भी पढ़ें: ढाई फिट ज़मीन के विवाद में अधेड़ की हत्या,तीन आरोपी हिरासत में


मृतक अपने नाना के घर गहमर निवासी चन्द्रमा उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय धर्मराज उपाध्याय बाघवा टोला के घर आया था।आज सुबह गंगा स्नान के लिए गंगा नदी नहाने चला गया।परिवार में अमन छोटा था जबकि बड़ा भाई घर पर ही रहा। परिजनों में माता सुमन उपाध्याय का रो रो कर बूरा हाल हो गया है।

सुमन का कहना है कि परिजन को सूचना मिलने पर गंगा नदी घाट की दौड़ पड़े ।मृतक बी ए 3 तृतीय वर्ष का छात्र था। गहमर पुलिस को सूचना मिलने पर वे गंगा घाट पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों से काफी खोजबीन कराने पर भी लाश गंगा नदी से प्राप्त नहीं हो सका ,जबकि स्थानीय गोताखोर काफी मसकत करते रहे।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.