MPU News : मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में आशु संभाषण प्रतियोगिता, 43 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय (MPU), बलरामपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को आशु संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अकादमिक ब्लॉक के भूतल स्थित LT3 में आयोजित प्रतियोगिता में स्नातक और परास्नातक स्तर के कुल 43 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

विद्यार्थियों को दिए गए तत्काल विषय

प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि प्रतिभागियों को मौके पर ही विषय दिए गए। विद्यार्थियों ने तत्काल तैयारी के बाद दिए गए विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में नव भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका, सामाजिक समरसता और सशक्त भारत, समग्र विकास और पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल नागरिकता और भारतीय राष्ट्रवाद तथा विरासत के संरक्षण द्वारा औपनिवेशिक मानस से मुक्ति जैसे विषय शामिल रहे।

विद्यार्थियों ने इन विषयों पर अपने विचार रखते हुए युवाशक्ति को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल नागरिकों की जिम्मेदारी और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

निर्णायकों ने इन आधारों पर किया मूल्यांकन

प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल में डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. राजश्री कमल, डॉ. शांतनु सिंह और सुश्री सोनल पांडे शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, भाषा शैली, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल के आधार पर किया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और आत्मविश्वास विकसित करने में मदद करती हैं। साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार करने और अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने का अवसर मिलता है।

शिक्षक और विद्यार्थियों ने बढ़ाया उत्साह

आशु संभाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, ऐसे शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Read Also: 

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.