एमआर (मीजल्स-रूबेला) टीकाकरण अभियान,बिशुनपुरा और सरहुलां कम्पोजिट विद्यालय के कुल 118 छात्र-छात्राओं को लगाए गए टीके

 

नगसर (अजित कुमार सिंह)। दो विद्यालयों में विशेष एमआर (मीजल्स-रूबेला) टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान बिशुनपुरा और सरहुलां कम्पोजिट विद्यालय के कुल 118 छात्र-छात्राओं को टीकेलगाए गए। यह अभियान शासन के निर्देश पर संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालयों में अध्ययनरत 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों का टीकाकरण किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखना है।टीकाकरण के साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों और उनके अभिभावकों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।उन्हें बीमारियों के लक्षण,पहचान,बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर भी जोर दिया।बिशुनपुरा कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता ने इस पहल की सराहना की।उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनका स्वस्थ और निरोग रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

नियमित टीकाकरण बच्चों को गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाने में सहायक होता है।

इस अभियान के दौरान प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता के साथ कवीन्द्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार सिंह,मंगल दीप सिंह,अरशद हसन,धर्मेंद्र कन्नौजिया,विनोद सिंह, अवधेश विश्वकर्मा,डेजी शर्मा,मिथलेश सिंह,अजय कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह,राकेश रोशन तिवारी और इंद्रमोहन सिंह सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.