Gorakhpur News: हेल्थ और हैप्पीनेस जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

Gorakhpur News: Health and happiness are very important for life: Prof. Poonam Tandon

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: शिक्षकों और कर्मचारियों ने कराए बीएमआई व बोन डेंसिटी परीक्षण

शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है योग: प्रो. पूनम टंडन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” की थीम पर अधिष्ठाता, छात्र कल्याण एवं एचडीएफसी बैंक, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में रीजेंसी हॉस्पिटल के सहयोग से बीएमआई आधारित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा। शिविर में 312 शिक्षक व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी विभिन्न तरह की जाँच कराई। इस दौरान 180 ईसीजी, 175 बोन डेंसिटी, 194 आई टेस्ट एवं 312 बीएमआई टेस्ट हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति माननीय प्रो. पूनम टंडन द्वारा किया गया।

Kushinagar News: राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है आपरेशन सिंदूर –राजेश पांडेय

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शिविर के उद्घाटन के पश्चात अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने पर बल देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवन पद्धति है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। हेल्थ और हैप्पीनेस जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, और योग इन दोनों को प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो शांतनु रस्तोगी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड सुधीर कुमार गुप्ता ने भी कार्यक्रम में अपना संबोधन दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष पाण्डेय द्वारा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय चिकित्सा केन्द्र की प्रभारी प्रो. वीना बत्रा कुशवाहा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों और सहयोगी संस्थान HDFC बैंक एवं रीजेंसी हॉस्पिटल की टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि विश्वविद्यालय ने इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया कि योग और स्वास्थ्य परीक्षण जैसे आयोजन केवल एक दिन के नहीं, बल्कि सतत जीवनशैली का हिस्सा बनने चाहिए।

विशेषज्ञों की देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण

रीजेंसी हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड जितेंद्र तोमर अपनी टीम के साथ विशेष सहयोग किया। चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में फिजिशियन डॉ सचिन शर्मा, फिजिशियन डॉ साकिब लारी, फिजिशियन डॉ० शिप्रा मिश्रा, गायनोक्लाजिस्ट डॉ० रितु शुक्ला, नेष रोग विशेषज्ञ डॉ० हर्षिता पाण्डेय तथा डॉ रोमा कुमारी की उपस्थिति रही। शिविर में आए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ई०सी०जी०, आँखों की जाँच तथा BMI की जांच की। साथ ही, आधुनिक पोर्टेबल मशीनों की सहायता से हड्डियों की मजबूती की जांच हेतु Bone Density टेस्ट भी किया गया। इन परीक्षणों के उपरांत प्रतिभागियों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर उचित परामर्श दिया गया और भविष्य में किस प्रकार की सावधानियां बरतनी हैं, इस पर भी जानकारी दी गई।

शिक्षक व कर्मचारीयों में दिखा उत्साह, महिला प्रतिभागियों की रही विशेष भागीदारी
शिविर में शिक्षक व कर्मचारीयों ने विशेष रुचि दिखाई। महिला प्रतिभागियों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। योग एवं स्वास्थ्य परीक्षण जैसे आयोजनों से छात्राओं में आत्म-विश्वास एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। कुछ शिक्षक व कर्मचारीयों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह शिविर उनके लिए आंखें खोलने वाला रहा, क्योंकि पहली बार उन्हें अपने BMI व हड्डियों की स्थिति का सही ज्ञान मिला।

इस आयोजन को सफल बनाने में अधिष्ठाता, छात्र कल्याण की टीम, HDFC बैंक के प्रतिनिधियों एवं रीजेंसी हॉस्पिटल के टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आज भी लगाया जाएगा निःशुल्क जाँच शिविर
बीएमआई आधारित स्वास्थ्य शिविर में शिक्षक एवं कर्मचारियों के उत्साह को देखते हुए आज भी शिविर लगाया जाएगा। पहले दिन 300 से अधिक लोगों ने अपनी विभिन्न तरह की जाँच कराई। भीड़ की वजह से बढ़ती माँग को देखते हुए कुलपति प्रो पूनम टंडन ने दूसरे भी इसे जारी रखने का निर्देश दिया है, जिसके क्रम में आज पुनः 10:30 बजे से परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.