Latest News

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सेवराई। पूर्व पर्यटन मंत्री एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह के पिता हरिवंश सिंह (84) का रविवार की शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि रविवार की शाम करीब चार बजे ऑक्सीजन लेवल कम होने और रक्तचाप बढ़ने के कारण हरिवंश सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांवों के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मन्नू सिंह के दरवाजे पर पहुंचने लगे।
परिजनों के अनुसार, हरिवंश सिंह सामाजिक रूप से मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Don't try, this is illigal.