प्राथमिक विद्यालय पियजुआ को चोरों ने एक बार फिर बनाया निशाना,खाद्यान्न और लगे पंखे तथा समरसेबल का स्टाटर पर फेरा हाथ

अजित कुमार सिंह 

नगसर । पियजुआ प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए मिड-डे मील (एमडीएम) कार्यालय को निशाना बनाया। बीती देर रात बदमाशों ने कार्यालय का ताला तोड़कर एमडीएम में उपयोग होने वाले राशन लगभग एक कुंतल खाद्यान्न और लगे पंखे तथा समरसेबल का स्टाटर पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब विद्यालय के शिक्षक स्कूल खोलकर परिसर में पहुंचे।
विद्यालय में प्रवेश करते ही शिक्षकों की नजर कार्यालय के टूटे ताले पर पड़ी। आशंका होने पर जब अंदर जाकर देखा गया तो वहां रखा एमडीएम का सामान पंखा और समरसेबल का स्टाटर गायब था। चोर पंखा ,स्टाटर, एमडीएम का राशन 50 किलोग्राम चावल और 50 किलोग्राम गेहूं सहित अन्य सामग्री चुरा ले गए। शिक्षा विभाग के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक सुधाकर सिंह ने तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा डायल-112 पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
प्रधानाध्यापक सुधाकर सिंह ने बताया कि विद्यालय में इससे पहले भी जुलाई माह में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें तीसों हजारों रुपये का सामान चोरी हुआ था। लगातार तीसरी बार हुई इस वारदात ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि शिक्षा विभाग अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। साथ ही पुलिस को लिखित तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं, थाना प्रभारी एसआई मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि विद्यालय में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.