Latest News

सेवराई तहसील में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 97 फरियादें आईं, 12 का मौके पर निस्तारण

 

सेवराई (गाजीपुर)।स्थानीय तहसील सभागार कक्ष में शनिवार को मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी गाजीपुर अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 इराज राजा ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 97 फरियादें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

 

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

 

कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने तहसील कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखों की अद्यतन स्थिति, रख-रखाव एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए शीघ्र ही धन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

 

संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, तहसीलदार सुनील कुमार सिंह नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।

Don't try, this is illigal.