Latest News

जर्जर तार हटाने से कई दिनों से ठप बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव में बिजली निगम कर्मियों द्वारा जर्जर विद्युत तार काटकर हटाए जाने के बाद मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। लगातार कई दिनों से बिजली न मिलने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर विद्युत तारों के कारण आए दिन फॉल्ट और बिजली बाधित होने की समस्या बनी हुई थी। इसे लेकर कई बार बिजली विभाग से तारों की मरम्मत व बदलाव की मांग की गई थी, लेकिन विभागीय कर्मियों ने दो पोलों के बीच के तारों को काटकर हटा दिया, जिसके बाद संबंधित मोहल्ले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

स्थानीय निवासी एवं अधिवक्ता सुमंत सिंह कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में अलग ट्रांसफार्मर लगाने तथा जर्जर तारों को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही जर्जर तारों को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पेयजल, पंखा, कूलर समेत अन्य दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं इस संबंध में अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जर्जर तारों को काटकर हटाया गया है। फिलहाल एक फेज से बिजली आपूर्ति दी जा रही है तथा जल्द ही नए तार लगाकर विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।

Don't try, this is illigal.