स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, चिकित्सा अधीक्षक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

अजित कुमार सिंह
नगसर (गाजीपुर)। क्षेत्र के गोहदा गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने फीता काटकर किया
। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी।
शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच, परामर्श और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोग से 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान भी चलाया गया, जिसमें 15 लोग का आयुष्मान कार्ड बनाए गए।जिसमें 100 से अधिक मरीज जिसमें 45 मरीज सुगर थे जिनका इलाज किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खंड सेवा प्रमुख सुधाकर सिंह, प्रेम प्रकाश राय, डॉ. साजिद्दीन, डॉ. सादिया, डॉ. शहबाज, सिद्धार्थ सिंह,लैब टेक्नीशियन सुधीर कुमार, रजनीश कुमार,सीएच ओ कमलेश , कुलदीप, ग्रामीण लल्लन राम, राधेश्याम राय, रणजीत राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह स्वास्थ्य शिविर लल्लन राम के दरवाजे पर आयोजित किया गया, जहां पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रही।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से गांव स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो रही हैं, जिससे उन्हें काफी राहत मिल रही है।