Latest News

अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से,प्रशासन पर उठ रहा सवाल

सेवराई। तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। खुलेआम हो रहे इस खनन से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांव भतौरा में जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन करते हुए दिखाया गया है। खनन की गई मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर बाजार में बेचा जा रहा है।
ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बावजूद तहसील प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और अवैध खनन दिन-रात बेखौफ जारी है।
भतौरा गांव निवासी संजय ठाकुर ने बताया कि गांव के सिवान में जेसीबी से अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी दिन-रात अवैध खनन जारी है।
इस मामले में खनन अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। एसडीएम संजय यादव ने बताया कि वर्तमान में केवल रेलवे कार्यों के लिए ही मिट्टी खनन की अनुमति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी अन्य प्रकार के खनन की अनुमति नहीं है और अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने से सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में अवैध खनन जारी है और जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।

Don't try, this is illigal.