Latest News

बारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत

सेवराई ।(गाजीपुर) तहसील के गहमर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खण्ड के बारा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को अपलाइन लाइन से गुजर रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दलपतपुर गांव की 40 वर्षीय महिला सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका सुनीता देवी पति मनोज चौहान की पत्नी थीं। वे अपने खेत में काम करने जा रही थीं। बारा गांव के नजदीक आउटर सिग्नल के पास ट्रेन उनकी टक्कर में आ गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आसपास खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोगों ने घटना देखते ही मौके पर पहुंचकर गहमर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने ही शव की शिनाख्त की।
सूचना मिलते ही गहमर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की जांच एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से आउटर सिग्नल क्षेत्र में गेटमैन या पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि ऐसी दुर्घटनाएं भविष्य में रोकी जा सकें।

Don't try, this is illigal.