Latest News

गैस सिलेंडर में लीकेज,खाना बनाते समय दो महिलाएं झुलसी,ट्रामा सेंटर रेफर

 

अजित कुमार सिंह 

नगसर। स्थानीय नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत नगसर मीर राय गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते खाना बनाते समय अचानक आग लग गई, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।
घटना सुबह उस समय हुई जब इंदु राय (54), पत्नी परशुराम राय, और उनकी देवरानी नीशा राय (42), पत्नी मधुमंगल राय, घर के किचन में खाना बना रही थीं। परिजनों के अनुसार, गैस सिलेंडर खोलकर चूल्हा जलाते ही अचानक गैस रिसाव के कारण आग भड़क उठी और दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं।
आग की लपटों के बीच महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह जलते चूल्हे और सिलेंडर को रसोई से बाहर खींचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं वर्तमान में वहां भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।
इस बीच, नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि घटना की आधिकारिक सूचना पुलिस को नहीं मिली है।

Don't try, this is illigal.