Panchayat Chunav : दो बच्चों से कम वाला व्यक्ति नहीं लड़ सकता है चुनाव
कुछ वर्षों में भारत भी बुजुर्गों की बढ़ती संख्या का सामना कर सकता है। इसके निवारण के लिए चंद्रबाबू नायडू अधिक बच्चों वाले परिवार को प्रोत्साहन देने के लिए एक योजना पर काम कर रहे हैं।
News Desk (नैन्सी यादव) : आंध्र प्रदेश पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) में दो बच्चों से कम वाला व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है। तमिलनाडु सरकार भी इस योजना के अनुसार लोगों से अधिक बच्चों को जन्म देने की अपील कर रही है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है कि केवल ऐसे व्यक्ति ही स्थानीय चुनावों (पंचायत और नगर पालिका) में भागीदारी ले सकते हैं जिनके दो से अधिक बच्चे हों।
Read Also : SpaDeX Mission : स्पैडेक्स मिशन को सफल कर भारत अंतरिक्ष में उपग्रह जोड़ने वाला चौथा देश बना
पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) में ऐसा फैसला लेने के पीछे का कारण क्या है?
जापान, कोरिया कई यूरोपीय देश बुजुर्गों की बढ़ती संख्या की समस्या से जूझ रहे हैं और भारतीयों को अपने देश में बसने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं क्योंकि वहां का कुल प्रजनन दर बहुत कम है। इसलिए इन देशों ने परिवार नियोजन नीति को प्रोत्साहित किया है।
यह भारतीयों के लिए भी एक चेतावनी का संकेत है क्योंकि भारत भी परिवारों को सीमित संख्या में बच्चे पैदा करने की सलाह देता आ रहा है और कुछ वर्षों में भारत भी बुजुर्गों की बढ़ती संख्या का सामना कर सकता है। इसके निवारण के लिए चंद्रबाबू नायडू अधिक बच्चों वाले परिवार को प्रोत्साहन देने के लिए एक योजना पर काम कर रहे हैं।
Read Also : Toll Tax Rule : टोल पास मासिक व वार्षिक करने पर हो रहा विचार : नितिन गडकरी
वहीं नायडू के पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) पर इस बयान के बाद तमिलनाडु सरकार भी इस योजना के अनुसार लोगों से अधिक बच्चों को जन्म देने की अपील कर रहे हैं। नायडू ने कहा कि पहले हमारे पास एक कानून था जो केवल दो बच्चों वाले लोगों को ही चुनाव लड़ने की अनुमति देता था लेकिन अब कम बच्चों वाले व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकते।
दो बच्चों की नीति दक्षिण भारतीय राज्यों में सामान्य रूप से पालन किया जाता रहा है। यह बात इन राज्यों के कुल प्रजनन दर से स्पष्ट होता है जो की 1.73 है। जबकि राष्ट्रीय औसत 2.1 है। वहीं बात करें उत्तर, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे कई और बड़े राज्यों का प्रजनन दर 2.4 है जो कि राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
https://youtu.be/sOYoYJ_Hv50?si=Q0AB9GNg6GsMkLb

