स्वतंत्रता आन्दोलन में महात्मा गांधी का अहम योगदान: प्रो० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

गाजीपुर: भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में महात्मा गांधी का अहम योगदान था। वह हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलते थे और लोगों से आशा करते थे कि सभी अहिंसा का रास्ता अपनाएं। यह बातें स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रो० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

उन्होंने ने कहा कि आज पूरा विश्व महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में आन, बान व शान के साथ मना रहा है। आज ही पूरा देश भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती भी मना रहा है। लाल बहादुर शास्त्री आजीवन सादगी, सच्चाई, राष्ट्र भक्ति, जनसेवा व न्याय के मार्ग पर चलने वाले थे। आज हमें दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो० राघवेन्द्र की ओर से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अन्त में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर किया गया।

इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो० एस डी सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ० बद्रीनाथ सिंह, प्रो० एस एन सिंह, प्रो० जी सिंह, प्रो० अरूण कुमार यादव, प्रो० रविशंकर सिंह, डॉ० संजय चतुर्वेदी, डॉ० रामदुलारे, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० गोपाल यादव, डॉ० त्रिनाथ मिश्रा, डॉ० धर्मेन्द्र, डॉ० रागिनी अहिरवार, डॉ० स्मृति, डॉ० अन्जनी कुमार गौतम, डॉ० कृष्ण कुमार पटेल, डॉ० संजय कुमार सुमन, डॉ० नितीश कुमार भारद्वाज, सर्वश्री लव ल सिंह, अमरजीत सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, अमितेश सिंह, कृष्ण मुरारी, सुभाष चन्द्र यादव सहित भारी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका आदि ने उपस्थित होकर श्रमदान किया।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.