Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में आज संगम स्नान करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

गृहमंत्री महाकुंभ मेले में पुरी के शंकराचार्य और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मुलाकात कर सकते हैं।

News Desk (चन्दन शर्मा) : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज महाकुंभ नगर (Maha Kumbh 2025) में सात घंटे से अधिक प्रवास करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहेंगे।

अमित शाह करीब 11:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से वे अरैल आएंगे। जहां से निषादराज क्रूज से वीआईपी घाट आएंगे।


यह भी पढ़ें: ओपी राजभर ने अखिलेश पर फिर साधा निशाना बोले कुम्भ की निंदा करने वाले 


Maha Kumbh 2025 में अक्षयवट एवं बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे अमित शाह

संगम स्नान एवं पूजन के साथ गृहमंत्री अक्षयवट एवं बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे सभी शंकराचार्यों से मिलेंगे। साथ ही वे शरणानंदजी महाराज, गोविंद गिरि महाराज तथा अन्य संतों से भी भेंट करेंगे। इसके बाद वे जगन्नाथ ट्रस्ट शिविर में संतों संग भोजन करेंगे। शाम में तकरीबन 6:50 बजे वह बमरौली एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

Maha Kumbh 2025 में जाने को लेकर किया पोस्ट

अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘सनातन धर्म का महाकुंभ, जो पूरी दुनिया को समानता और सद्भाव का संदेश देता है, न केवल एक तीर्थ स्थल है, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है। मैं कल प्रयागराज में महाकुंभ में डुबकी लगाने और पूजा करने तथा पूज्य संतों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।’

 

गृहमंत्री महाकुंभ मेले में पुरी के शंकराचार्य और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मुलाकात कर सकते हैं।गौरतलब है कि 13 जनवरी को शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.