दोस्तो संग गंगा में नहाने गया युवक डूबा,मौत

oplus_131072

 

सेवराई। दोस्तो संग गंगा नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। जबकि अन्य किशोरों को मौके पर मौजूद मल्लाहों ने बचा लिया। घटना के बाद लोगों के द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिवारीजनों को दी गई। परिजनों के द्वारा गंगा में डूबे किशोर को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर लाया गया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दाऊदपुर गांव निवासी नितिन कुमार 17 वर्ष पुत्र स्व राजीव कुमार अपने रिश्तेदारी में दीदी के पास फिरोजपुर थाना भावरकोल गया हुआ था। जहाँ रिश्तेदारी में तीन दोस्तो के साथ वो गंगा नदी में नहाने गया हुआ था। नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से तीनो दोस्त डूबने लगे। आस पास मौजूद मल्लाहों ने किसी तरह दो किशोरों को तो बचा लिया लेकिन नितिन गहरे पानी मे समा गया। किसी ने इसकी सूचना घर वाले को दिया। परिजन आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। करीब 20 मिनट के बाद किशोर के मिलने पर इलाज के लिए पीपा पुल के जरिये गहमर स्थित सूर्या हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने सीएचसी भदौरा रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर मौजूद चिकित्सक डॉ आर. के. कुशवाहा ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची सेवराई पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई। मृतक चार बहनों में इकलौता कमाऊ भाई था। पिता की भी मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। घटना के बाद मृतक की माँ मीना देवी एवं तीनो बहनो का रो- रोकर बुरा हाल है।

इस सम्बंध में भांवरकोल थाना प्रभारी सन्तोष कुमार राय ने बताया कि गहमर पुलिस के द्वारा घटना की सूचना मिली है। परिजनो के द्वारा तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम सहित अन्य विधिक कार्यवाई की जाएगी।

Don't try, this is illigal.