Kushinagar: आटा चक्की के चपेट में आने से महिला की मौत
Kushinagar: Woman dies after being hit by flour mill.
Kushinagar: हाटा कोतवाली क्षेत्र में आटा चक्की की चपेट में आने से सोमवार को महिला की मौत हो गई। पूजा करने के दौरान पट्टे में साड़ी फंसने से हादसा हुआ। घर वाले शव का दाह संस्कार कर दिया। इस घटना से घर वालों में चीख पुकार मच गई।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया टोला गडेरी पट्टी निवासी 60 वर्षीय बासमती पत्नी धन्नू गुप्ता के घर आटा चक्की है। सोमवार को सुबह नौ बजे रोज की तरह पूजा कर आटा चक्की के पास लगी देवी-देवताओं के तस्वीर पर अगरबत्ती दिखाने के लिए गई। इस दौरान चक्की चल रही थी। इससे पट्टे में उसकी साड़ी फंस गई और वह भी उसकी जद में आ गई। महिला के चीखने पर परिजन वहां पहुंचे और आटा चक्की बंद कीए। इसमें फंसी महिला की साड़ी काट कर उसे बाहर निकाला और सीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय महिला की मौत हो गई। इसके बाद घर वाले शव को रास्ते से लेकर लौट आए और दाह संस्कार कर दिया। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

