रोवर तकनीक से खेतों की पैमाइश शुरू,तहसीलदार सेवराई की देखरेख में राजस्व टीम ने पहली बार इस नई तकनीक से भूमि का किया सीमांकन

सेवराई। तहसील क्षेत्र में ग्लोबल नेवीगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) रोवर तकनीक का उपयोग कर खेतों की पैमाइश शुरू हो गई है। गहमर गांव के पटखौलिया मौजा से इसकी शुरुआत हुई। प्रभारी तहसीलदार सेवराई पंकज कुमार की देखरेख में राजस्व टीम ने पहली बार इस नई तकनीक से भूमि का सीमांकन किया।

गहमर निवासी किसान प्रमोद कुमार सिंह और अन्य किसानों के आवेदन पर राजस्व लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की टीम ने जीएनएसएस रोवर मशीन का उपयोग कर भूमि की पैमाइश की। प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार ने बताया कि यह तकनीक भूमि के सीमांकन को पहले से अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध बनाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नई रोवर तकनीक से किए गए मापन का पारंपरिक जरीब विधि से भी मिलान किया जाएगा, ताकि आवेदक पूरी तरह संतुष्ट हो सकें और किसी प्रकार की शंका न रहे।

इस सम्बंध में प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार ने जानकारी दी कि यह सीमांकन कार्य उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा – 24 और उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली – 2016 के नियम 22 के तहत किया जा रहा है। इस तकनीक के उपयोग से भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और कम समय में संभव हो सकेगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.