नगसर क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

नगसर – स्थानीय क्षेत्र में गणतंत्र दिवस


हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह ही बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लिए खुशी से झूमते देखे गये। इसी क्रम में क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजीट विद्यालय नगसर नेवाजुराय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय ने तिरंगा फहराया कार्यक्रम में अध्यापक, छात्र , छात्राएं एवं समस्त उपस्थित लोगों ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्र गान किया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा देस भक्ति गीत, विकास गीत, भाषण कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए विद्यालय परिसर में आए हुए सभी लोगों का मन मोह लिया । इस मौके पर सम्मानित लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर मैं सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देता हूं। उन्होंने बच्चों व विद्यालय में आए सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि शिक्षा वो कुंजी है जिसे पढ़कर आगे बढ़ सकते हैं। शिक्षा से बढ़कर कोई धन नहीं है।आप लोग हमारे देश के भविष्य हैं आने वाले समय में आप लोगों के कंधों पर देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय राय ने गणतंत्र दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू किया गया था। इसी दिन देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी लेने के पस्चात ध्वजारोहण कर भारत को एक गणतंत्र देश की घोषणा की थी । इस अवसर पर कम्पोजीट विद्यालय गगरन के प्रधानाध्यापक जावेद ने बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इसी क्रम में क्षेत्र के गोहदा, असांव ,नुरपुर , दशवंतपुर अवंती, सरहुला, बहादुरपुर,बेमुआं,बिसुनपुरा सभी परिषदीय विद्यालयों, सरकारी भवनों, थाना परिसर, अस्पताल, सहकारी समिति पर तिरंगा झंडा फहराया गया और गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक संजय राय, ग्राम पंचायत अधिकारी अजय सिंह , सहायक अध्यापक रमेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, चुन्नी लाल यादव, रितिका राय, उर्मिला देवी,नीता राय आदि लोग उपस्थित रहे।


