कुशीनगर: पडरौना में शराबी व्यक्ति को अर्टिगा कार ने कुचला, सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद

Kushinagar: Drunk man crushed by Ertiga car in Padrauna, entire incident captured in CCTV footage

कुशीनगर, पडरौना:  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना में एक दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे की है, जब एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर गिर गया और उसके ऊपर से तेज रफ्तार अर्टिगा कार गुजर गई।

सड़क पर गिरते ही हुआ हादसा

सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई देता है कि पडरौना बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। उसी समय एक व्यक्ति, काले शर्ट में और हाथों में चप्पल लिए, कार के पीछे से आता है। वह सड़क पर ही चप्पल पहनने की कोशिश करता है, लेकिन अचानक अचेत होकर गिर जाता है।

मदद की बजाय लापरवाही

हैरानी की बात यह रही कि आसपास से लोग गुजरते रहे, मगर किसी ने उसे उठाने या सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश नहीं की। तभी पास में खड़ी अर्टिगा कार का चालक, सामने गिरे व्यक्ति को देख नहीं पाया और गाड़ी आगे बढ़ा दी। कार सीधे उस व्यक्ति के ऊपर से निकल गई और चालक मौके से फरार हो गया।


Read more: पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल डलवाये लोगो ने तेल में पानी होने की बात कह कर कटा बवाल,पुलिस की हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत


मृतक की पहचान और पुलिस की कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराई। मृतक की पहचान पडरौना नगर के नौका टोला निवासी 40 वर्षीय राकेश पासवान, पुत्र शिवपूजन पासवान के रूप में हुई।

शुरुआत में परिजनों ने राकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का दावा किया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने सच्चाई उजागर कर दी।

पुलिस का बयान

पडरौना कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया, “शराब के नशे में अचेत होकर गिरे व्यक्ति का शव शुक्रवार देर शाम बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच जारी है। चालक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।”

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.