फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान को सौंपा पत्रक

 

 

सेवराई। भदौरा बाजार की की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला ने ग्राम सभा सेवराई के ग्राम प्रधान सुभाष यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर एक पत्रक सौंपा।

पत्रक के माध्यम से उन्होंने कहा कि भदौरा बाजार के सभी विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था किया जाए, भदौरा बाजार में विगत दिनों हुई चोरी तथा पूर्व में बाजार में हुई चोरी की घटनाओं को देखते हुए बाजार के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की व्यवस्था किया जाए ,बाजार की जाम पड़ी नालियों की नियमित सफाई कर्मियों द्वारा सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत एवं नालियों के ऊपर ढक्कन लगाने की व्यवस्था की जाए।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.