पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल डलवाये लोगो ने तेल में पानी होने की बात कह कर काटा बवाल,पुलिस की हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

सेवराई।तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली अंतर्गत गहमर बारा के बीच ताड़ीघाट बारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्तिथ एक पेट्रोल पंप पर शनिवार की दोपहर गाड़ी में डीजल डलवाये लोगो ने तेल में पानी होने की बात कह कर बवाल काटना शुरू कर दिया, मौके पर पहुची पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शान्त कराया।

ज्ञात हो कि ताड़ीघाट बारा मुख्य राजमार्ग पर कारगिल युद्ध के दौरान सरकार द्वारा प्रदान किये गए इंडियन ऑयल का एक पेट्रोल पंप है। रोज की तरह ग्राहक अपना तेल ले कर जा रहे थे कि 9 बजे के आसपास वहां से डीजल डलवा कर निकली 4 से 5 गाड़िया अचानक बन्द हो गई।

वाहन स्वामियों द्वारा जब मैकेनिक बुला कर जांच कराया गया तो डीजल में पानी मिला हुआ निकला। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अतरौली गाव निवासी संजय शर्मा की गाड़ी का इंजन ही बैठ गया। जब इसकी शिकायत ले कर लोग पम्प पर पहुचे तो वहां मौजूद पम्प कर्मियों ने उनसे बदसलूकी करना शुरू कर दिया।

जब पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को की गई तो मौके पर पहुची पुलिस ने पम्प संचालक से बात की। पम्प संचालक ने डीजल में पानी होने की बात को स्वीकारते हुए खराब गाड़ी को बनवाने की बात कही तब जा कर हंगामा शांत हुआ।

संचालक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि रात भर बारिश होने के कारण लीक हो कर पानी चला गया होगा इसकी जानकारी मिलते ही कंपनी को सूचित कर दिया गया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.