Kushinagar News : फैमिली आईडी बनाने की धीमी गति से डीएम नाराज

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायतों में पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य एवं पानी का कनेक्शन से सम्बंधित समीक्षा करते हुए अधि0 अभि0 जल निगम को कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिये।

News Desk (Kushinagar News) : कुशीनगरजिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने धीमी गति से फैमिली आईडी बनने पर नाराजगी व्यक्त की है। जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

समीक्षा दौरान के उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्यों में गुणात्मक प्रगति लाने के प्रति ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News : 25 जनवरी को मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस


समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायतों में पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य एवं पानी का कनेक्शन से सम्बंधित समीक्षा करते हुए अधि0 अभि0 जल निगम को कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिये।

जिलाधिकारी द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित निर्माण कार्यो में प्रगति एवं छात्रवृत्ति का वितरण आदि से सम्बंधित समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान विद्यालयों में मध्यान भोजन का डाटा फीड करते हुए अपडेट रखने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यो में प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा के साथ-साथ भौतिक प्रगति एवं वित्तीय प्रगति की आकड़ेवार समीक्षा की गयी। पर्यटन विभाग के कार्यों की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन,महिला एवं बाल विकास, फैमिली आई0डी0 बनायी जाने की प्रगति सहित अन्य विकास एवं निर्माण कार्याे की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियोें को निर्देशित किया।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News : डॉ0 ओमप्रकाश द्विवेदी ओम का काव्य संग्रह श्वेता का हुआ लोकार्पण


समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने फैमिली आई0डी0 बनाये जाने की प्रगति की ब्लाकवार जानकारी प्राप्त करते हुए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिये गये लक्ष्य के आधार पर जिन परिवारों का राशन कार्ड नही बना है उनकी फैमिली आई0डी0 बनायी जानी है।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद में अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम परिवारों का ही फैमिली आई0डी0 बन पाया है। धीमी प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को माह के अंत तक प्रगति लाते हुए शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News : 26 जनवरी से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल


जिलाधिकारी ने विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारीगण प्रत्येक दशा में योजनाओं के संचालन में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, आम जनमानस की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि विभागीय योजनाओं के आच्छादन सहित लाभार्थीपरक योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष ससमय पूर्ण कर लिया जाये, किसी भी प्रकार से लम्बित मामलों को अविलम्ब निस्तारित करा दिया जाये।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश पटारिया, डीएफओ, डीडीओ,डीसी मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन,उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार, सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.