Kushinagar News : 26 जनवरी से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 129 के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति, जो मोटरसाइकिल, स्कूटर या मोपेड चलाने वालों या सवारी करने वालों को मानक हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यह नियम चार वर्ष से अधिक आयु के बच्चों पर भी लागू होता है।

Kushinagar News ( चन्दन शर्मा) : अपर वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ आवश्यक बैठक में दो पहिया वहाँ चालकों की हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिये जाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा दो पहिया वाहनों की हो रहे दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का है। इसलिए बिना हेलमेट के दो पहिया चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस नियम को जनपद कुशीनगर में पूर्ण रूप से लागू किया जाना है।


Kushinagar News : डॉ0 ओमप्रकाश द्विवेदी ओम का काव्य संग्रह श्वेता का हुआ लोकार्पण


मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 129 के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति, जो मोटरसाइकिल, स्कूटर या मोपेड चलाने वालों या सवारी करने वालों को मानक हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यह नियम चार वर्ष से अधिक आयु के बच्चों पर भी लागू होता है।

अपर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पेट्रोल पम्प के संचालकों द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अपने प्रांगण में इस आशय के बड़े-बडे होर्डिंग लगाने के भी निर्देश दिये गए।उन्होने कहा कि 26 जनवरी से किसी भी ऐसे दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल का विक्रय नहीं किया जायेगा, जिसके चालक तथा सहयात्री ने हेलमेट नहीं पहना हो।

आज से प्रारम्भ में दो पहिया वाहन चालकों को तीन दिवस तक चेतावनी दी जाय कि अगली बार उन्हें बिना हेल्मेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। साथ ही 26 जनवरी से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जायेगा और बिना हेलमेट पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही करायी जायेगी।


Read Also : Kushinagar News: पानी लेने सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय मासूम की बाइक टक्कर से मौत


बैठक में उपस्थित तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों को भी उपर्युक्त निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पेट्रोल पम्प संचालकों ने दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने और इस कार्य में पूर्ण सहयोग करने की सहमति दी।

बैठक में कृष्ण गोपाल पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी, मु० अजीम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक, प्रोजेक्ट मैनेजर नेडा, विवेक कुमार, विक्रय प्रबन्धक, आई०ओ०सी०एल०, मोहन महतो विक्रय प्रबन्धक एच०पी०सी०एल०, पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, समस्त पेट्रोल पम्प के प्रबन्धक / प्रोपराइटर्स, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार एवं अनिल कुमार श्रीवास्तव तथा समस्त पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.