Kushinagar News : डॉ0 ओमप्रकाश द्विवेदी ओम का काव्य संग्रह श्वेता का हुआ लोकार्पण

जनपद कुशीनगर का सौभाग्य है कि डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी, मधुसूदन पाण्डेय, माधुरी मधु सम्मानित किये गये। निराला शब्द संवाद मंच कुशीनगर का पताका फहरा।

Kushinagar News: पत्रकार और शिक्षक डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम की बारहवीं कविता संग्रह श्वेता का लोकार्पण एस डी पब्लिक स्कूल अलीनगर लखनऊ के सभागार में हुआ।

लोकार्पण कार्यक्रम काशी हिन्दी विद्यापीठ के बेनर तले अपर सूचना निदेशक दिनेश सहगल के मुख्य आतिथेय में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में डॉ0 ओमप्रकाश द्विवेदी ओम सहित कई अन्य साहित्यकारों को विद्या वाचस्पति, भारत गौरव, साहित्य रत्न अलंकार से अलंकृत किया गया।

ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि कविता संग्रह श्वेता में, जो पूर्व प्रधानाचार्य, समाजसेवी, प्रख्यात शिक्षा सेवी अनिरुद्ध शुक्ल को समर्पित है। रचनाएँ सामाजिक परिवेश पर आधारित है, समसामयिक है, घटित घटनाओं पर आधारित है, उपस्थित समुदाय को रूचिकर लगी। ऐसा उपस्थित समुदाय ने बतकही में कही।


Read Also : Kushinagar News: पानी लेने सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय मासूम की बाइक टक्कर से मौत


जनपद की कवियित्री माधुरी मधु विद्या वाचस्पति, मधुसूदन पाण्डेय विद्या सागर, डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम भारत गौरव व साहित्य रत्न , वागपत के श्री पाल शर्मा विद्या वाचस्पति, खुर्जा के विद्यासागर जी विद्या वाचस्पति, श्रीमतिअनिता सहगल भारत गौरव, श्रीमतीअनिता मिश्रा विद्या वाचस्पति, गोरखपुर के नन्दलाल मणि त्रिपाठी विद्या वाचस्पति सहित पूरे देश से आये तीन दर्जन साहित्यकारों उक्त सम्मानो से सम्मानित किये गये। सैकड़ो साहित्यकार अपनी प्रतिभा विखेरे।

देहदानी साहित्यकार एडवोकेट अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर भ्रमण के दौरान प्रतिभा बिखेरने वाले राजेश सैनी को भारत गौरव सम्मान से काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति सुख मंगल सिंह मंगल व कुल सचिव इन्द्रजीत तिवारी निर्भय ,मुख्य अतिथि अपर सूचना निदेशक दिनेश सहगल, अध्यक्षा कर रहे डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम के करकमलो से नवाजा गया।

जनपद कुशीनगर का सौभाग्य है कि डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी, मधुसूदन पाण्डेय, माधुरी मधु सम्मानित किये गये। निराला शब्द संवाद मंच कुशीनगर का पताका फहरा।


Read Also : Kushinagar: हाटा चीनी मिल प्रशासन और किसानों के बीच एक बार फिर हुआ विवाद, कई किसान घायल


डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम को भारत गौरव व साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किये जाने पर ग्रा0 प0 ए0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्त, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, प्रदेश महासचिव महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव नरेश सक्सेना, जितेन्द्र पाण्डेय जौहर, मनोज शर्मा, अशोक सिह, कैप्टन वीरेंद्र प्रताप सिंह, आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद वाचस्पति, डॉ0 सुधाकर त्रिपाठी, डॉ0 संजय मिश्रा, डॉ0 रामनरेश दूबे ,डा अभिजित शुक्ल, डॉ0 कालिन्दी त्रिपाठी मदन मोहन पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.