Ghazipur News: छिपे घड़े का सोना-चांदी निकालने का बहाना करके करते थे ठगी, पुलिस ने पकड़ा

सोना-चांदी से भरा घड़ा निकालने के नाम पर धोखाधड़ी कर सात लाख रुपए ऐंठ कर फरार चार ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गाज़ीपुर: लोगों को बेवकूफ बनाकर, सोना-चांदी से भरा घड़ा निकालने के नाम पर धोखाधड़ी कर सात लाख रुपए ऐंठ कर फरार चार ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि वादी के घर पर आकर पूजा पाठ करके नहर से सोने चाँदी से भरा घड़ा, धन सम्पत्ति निकालने के नाम पर वादी से 7 लाख रूपये छल से लेकर अभियुक्त भाग गए थे।

वादी द्वारा अभियुक्त सुखदेव राजपूत पुत्र स्व0 नन्दकिशोर निवासी 144 मुखीबाश बैजन अहमदाबाद गुजरात, उमेश चौहान पुत्र गुलाब चौहान निवासी गगऊपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, सोभनाथ चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी हथौडा (किडापुर) थाना भीमपुरा जनपद बलिया तथा रामबृक्ष पुत्र बगेलू चौहान निवासी ग्राम दुवारी थाना मधुबन जनपद मऊ के विरुद्ध बिरनो थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस उन ठगों की टोह में लगी थी कि सोमवार को मुखबीर से सूचना मिली कि ठगों की टीम वैसी ही घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र मे भ्रमणशील है।

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एकबारगी दबिश देकर अभियुक्तों को सफेद रंग की बोलेरो के साथ समय करीब 17.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, आरक्षी विपिन कुमार, अजय पटेल तथा राहुल कुमार थाना बिरनो जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.