विकास शिशु शिक्षा निकेतन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई सरस्वती पूजा

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत चंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसमें सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूजा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भक्ति भाव से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर आरती की। इसके बाद बच्चों को रोली-चंदन का तिलक लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया।

गोरखपुर: विकास शिशु शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल, सुरबिहार कॉलोनी, सूरजकुंड में सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया और मां सरस्वती की आरती उतारकर फूल अर्पित किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत चंद्र श्रीवास्तव की अगुवा में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसमें सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूजा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भक्ति भाव से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर आरती की। इसके बाद बच्चों को रोली-चंदन का तिलक लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया।

पूजा के उपरांत विद्यालय परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भक्ति गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ “जयति जय जय मां सरस्वती” जैसे भजनों का गायन किया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि पूजा समारोह में सभी बच्चों को शामिल किया जाए और उन्हें इस पर्व का वास्तविक महत्व समझाया जाए। प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस तरह विकास शिशु शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल, सुरबिहार कॉलोनी, सूरजकुंड, गोरखपुर में सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों की मासूम भक्ति ने सभी का मन मोह लिया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Hema Sharma

हेमा शर्मा (Hema Sharma Journalist) दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पत्रकारिता की पढाई कर रही हैं। इनकी राजनीति, क्राइम, खेल, ऐतिहासिक रिसर्च में रूचि है।

Don't try, this is illigal.