Kushinagar News: 21 मई को कसया में होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, डॉ. मार्कण्डेय ने की जनभागीदारी की अपील

Kushinagar News: Voluntary blood donation camp will be held in Kasya on May 21, Dr. Markandeya appeals for public participation

 कुशीनगर समाचार :  स्वैच्छिक रक्तदान एक पुनीत कार्य है जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसी उद्देश्य को लेकर 21 मई (बुधवार) को कसया नगर पालिका परिषद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मानवता की सेवा का लाजवाब तरीका है रक्तदान – डॉ. मार्कण्डेय

स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर विश्व रेडक्रॉस दिवस के परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा –
“मौका दीजिए अपने खून को, किसी की रगों में बहने का;
यह लाजवाब तरीका है, कई जिस्मों में ज़िंदा रहने का।”

उन्होंने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नियमित रक्तदान से हृदय रोग और रक्तचाप जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यही कारण है कि रक्तदान को “महादान” की श्रेणी में रखा गया है।

Kushinagar News: गेंदा बाबू की प्रतिमा का भव्य अनावरण, जननायकों ने दी श्रद्धांजलि – किसानों के मसीहा को याद किया गया

रक्तदान शिविर को सफल बनाएं – जनमानस से अपील

डॉ. चतुर्वेदी ने कसया नगर व आसपास के सभी लोगों से रक्तदान शिविर में भागीदारी सुनिश्चित करने और इस मानव सेवा अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है।

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.