बोल बम के जयकारे के साथ बाबा बैजनाथ धाम रवाना हुए सैकड़ों शिव भक्त

 

 

गांव-गांव से उमड़ा भक्ति का सैलाब, प्रधान और समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सेवराई । सावन के पवित्र माह में स्थानीय तहसील सेवराई क्षेत्र से श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के सेवराई सतरामगंज बाजार, भदौरा,सुरहा, अमौरा, मिश्रवलिया, देवल, लहना, बरेजी सहित कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों की टोली बाबा बैजनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुई।
हाथों में कांवर, तन पर गेरुआ वस्त्र धारण किए शिवभक्तों ने ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं की टोली में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक शामिल थे।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के कर्मनाशा नदी के तटवर्ती ग्राम देवल जोकि बाबा कीनाराम का ननिहाल रहा है, वहां से शिवभक्तों की सबसे बड़ी टोली रवाना हुई। प्रस्थान से पहले गांव के प्रमुख स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया।प्रस्थान कर रही शिवभक्तों की टोली की अगवानी ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह और अमौरा गांव के समाजसेवी रंगनाथ सिंह ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और यात्रा की सफलता की कामना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र की आस्था और धार्मिक एकता का प्रतीक है। सावन में बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा शिवभक्तों के लिए एक विशेष पुण्य का कार्य होता है।
समाजसेवी रंगनाथ सिंह ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में भक्तों का एक साथ कांवर लेकर निकलना इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। हम इन श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।”शिवभक्तों की टोली को रवाना करने से पहले प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल की व्यवस्था ग्राम प्रधान व समाजसेवी द्वारा की गई थी। श्रद्धालु ट्रेन से सुल्तानगंज पहुंचेंगे, जहां से गंगाजल उठाने के साथ नंगे पांव पैदल कांवर यात्रा प्रारंभ कर बाबा बैजनाथ धाम पर जलाभिषेक करेंगे ।क्षेत्र के कोने-कोने से लोग शिवभक्तों को विदा करने पहुंचे। छोटे बच्चों ने टोली में शामिल होकर बोलबम के जयकारे लगा रहे थे। पूरा वातावरण बोलबम के जयकारे से शिवमय हो गया था।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.