मृतक हरिचरण कुशवाहा के परिजनों से एसडीएम सेवराई ने किया मुलाकात, आर्थिक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन

 

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर में आए तेज आंधी-तूफान में अपने करकट के ऊपर पोल टूट कर गिर जाने से हरिचरन कुशवाहा (पुत्र शिव शंकर कुशवाहा) की मृत्यु हो गई। गहमर निवासी हरिचरन की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव ने मृतक हरिचरन कुशवाहा के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को शासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

 

उपजिलाधिकारी ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उनकी वर्तमान आवश्यकताओं को समझते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

संजय यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुई यह क्षति अत्यंत दुखद है और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में आंधी-तूफान से हुए अन्य संभावित नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

 

प्रशासन ने क्षति का सर्वे कराने के लिए एक टीम गठित की है, ताकि प्रभावित लोगों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की क्षति या समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। प्रशासन ने दोहराया है कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और उनके पुनर्वास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.