तहसील क्षेत्र में अवैध अस्पतालों की भरमार, एसडीएम सेवराई ने दिए जांच केआदेश,

सेवराई। तहसील क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा गलत इलाज के कारण आए दिन मरीज अपनी जान माल गवा रहे हैं। क्षेत्र में 200 से अधिक अस्पताल बिना पंजीकरण व स्वास्थ्य विभाग के मानकों कोदर किनार करते हुए धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं ।बावजूद इसके साथ महकमा इन सब से उदासीन बना हुआ है। वही ग्रामीणों में चर्चा है कि स्वास्थ्य महकमा इन अवैध अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी एवं झोलाछाप डॉक्टरों से एक मोटी रकम वसूल करता है। जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा बार-बार उप जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र जारी करते हुए सेवराई तहसील में संचालित हो रहे अवैध अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी एवं झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसडीएम के पत्र जारी करने के बाद संबंधित महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब हो बीते 17 अगस्त को भदौरा बड़ी नहर स्थित शायका हॉस्पिटल नाम से संचालित एक निजी नर्सिंग होम में गलत इलाज के कारण लहना गांव निवासी प्रसूता खुशबू सिंह (26) की मौत हो गई थी। मामले में पीड़ित पारिवारिक जनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क प्रसव रखकर प्रदर्शन भी किया था।

घटना की जानकारी होने पर सीएससी भदौरा की टीम के द्वारा जांच कर प्राथमिक तौर पर अस्पताल संचालक को दोषी मानते हुए उसे पर एफआईआर दर्ज कराया गया था साथ ही निजी अस्पताल को भी सीज कर दिया गया था। वही 26 जुलाई को दिलदारनगर के आदित्य हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक जच्चा बच्चा की मौत हो गई थी मामले में भी परिजनों के द्वारा काफी हंगामा किया गया था।

सेवराई तहसील के दिलदारनगर भदौरा में संचालित करीब 200 से अधिक अवैध अस्पतालों डायग्नोस्टिक सेंटर और पैथोलॉजी में क्षेत्र के लोगों का जांच व इलाज किया जा रहा है। जिनसे मनमाना वसूली की जाती है। कई केंद्र स्वास्थ्य महकमे के मानकों के विपरीत होने के बावजूद बिना पंजीकरण के ही अवैध रूप से धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने अवैध अस्पतालों झोलाछाप डॉक्टर व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर कार्रवाई की मांग की है।

इस बाबत सेवराई एसडीएम संजय यादव ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के द्वारा शिकायत मिल रही थी कि तहसील क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा अवैध अस्पताल डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी संचालित किया जा रहे हैं। हाल फिलहाल में कई घटनाएं भी हो चुकी हैं मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र जारी करते हुए इन पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.