आरपीएफ दिलदारनगर ने ट्रेन की तलाशी में अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार,

…..लावारिस 6 ट्राली बैग व पिट्ठू बैग से 94.26 लीटर विदेशी शराब आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने किया बरामद….
दिलदारनगर (गाजीपुर) :दानापुर मंडल अंतर्गत सकलडीहा व धीना स्टेशन के बीच 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में चेनपुलिंग कर शराब चढ़ाने की सूचना पर आरपीएफ ने दानापुर नियंत्रण कक्ष से स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव लिया।ट्रेन में तलाशी के दौरान दो तस्करों को 36 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।वही लावारिस 6 ट्राली बैग व पिट्ठू बैग से 94.26 लीटर विदेशी शराब आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने पकड़ा।तस्करों के खिलाफ जीआरपी संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई।
आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि शनिवार की भोर नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि सकलडीहा -धीना के बीच ब्लॉक सेक्शन में 12318 डाउन अकालतख्त एक्सप्रेस में बार बार चेनपुलिंग कर तस्करों द्वारा शराब चढ़ाया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर नियंत्रण कक्ष से उक्त गाड़ी का ठहराव भोर चार बजे स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लेकर जीआरपी प्रभारी मुन्ना लाल एवं आरपीएफ स्टाफ के सहयोग से गाड़ी को चेक किया गया। तो साधारण कोच से दो व्यक्ति को दो अदद ट्रॉली बैग शराब के साथ पकड़ा गया।जिन्हें ट्रेन से उतारकर जीआरपी चौकी लाया गया।वही आगे चेकिंग के दौरान ट्रेन के जनरल कोच की चेकिंग के दौरान एस वन कोच से दो ट्राली बैग व 6 पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिला।कोच में बैठे यात्रियों से बैग के संबंध में पूछने पर सभी ने अनभिज्ञता जाहिर किया तो उसे लेकर आरपीएफ थाना में लाकर लावारिस ट्राली बैग व पिट्ठू बैग को खोलकर तलाशी लिया गया तो विदेशी शराब पाया गया। ट्राली बैग के साथ पकड़े गए दो तस्करों में एक बिहार पटना के थाना नौबतपुर के वार्ड पांच ग्राम चिरौरा निवासी सुजीत कुमार व दूसरा भोजपुर आरा के चांदी थाना के वार्ड 4 ग्राम भदवर निवासी आकाश कुमार बताया।पूछने में बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण हम लोग पीडीडीयू से शराब खरीद कर तथा बीच सेक्शन में रेल गाड़ी को रोक कर चढ़ाते हैं और बिहार में ले जाकर महंगे दामों में बेंचते है।ट्राली बैग में तलाशी के दौरान कुल 36लीटर अंग्रेजी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।वही लावारिस हाल में मिले ट्राली बैग से कुल 70 अदद बोतल विदेशी शराब कुल 94.26 लीटर बरामाद हुआ। बरामद लावारिस अवैध विदेशी शराब को चौकी जीआरपी पर दाखिल किया गया।जीआरपी द्वारा संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

