इंसाफ वादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वक्फ बिल के खिलाफ एसडीएम को सौंपा पत्रक

सेवराई। इंसाफ वादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाजी के द्वारा वक्फ बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए इसके विरोध में उप जिलाधिकारी सेवराई से मुलाकात की एवं उन्होंने बिल वापस लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र उप जिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार को सौंपा। कहा कि वक्फ बिल अल्पसंख्यक समाज के साथ एक धोखा है। वक्फ संशोधन बित्न भारत के संविधान के मूल भावनाओं के खिलाफ है भारत का संविधान अल्पसंख्यकों के अधिकारों को संरक्षित करता है। धार्मिक आधार पर हर वर्ग सम्प्रदाय के धार्मिक कार्यों की स्वतंत्रता देता है। जबकि वक्फ संशोधन बिल मुस्लिमों के अधिकारों और वक्फ की जाएदादों पर हमले जैसा है। और इससे देश में मुस्लिम समाज खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है जो देश के इस समाज में विश्वास जगाना जरुरी है इसलिए उक्त बिल को वापस ले।


