फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन प्रबंधक को ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा पत्रक

 

दिलदारनगर। फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला के नेतृत्व में दिलदारनगर के स्टेशन प्रबंधक दीपक श्रीवास्तव से मिलकर दिलदारनगर में ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्री को संबोधित एक मांग पत्र दिया गया।
जिसमें दिलदारनगर से सुबह और शाम ताड़ीघाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को गाजीपुर सिटी तक विस्तार,विक्रमशिला एक्सप्रेस, पटना गोमती नगर बंदे भारत, अर्चना एक्सप्रेस पटना जम्मू तवी, पूर्वा एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस एवं पटना कोटा एक्सप्रेस के दिलदारनगर में ठहराव की मांग की गई।
जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत दिलदारनगर जंक्शन पर लंबी दूरी की ट्रेन एवं महत्वपूर्ण ट्रेनों का दिलदारनगर जंक्शन पर ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों एवं रेल यात्रियों को मुगलसराय, बनारस एवं बक्सर से ट्रेन पकड़ना पड़ता है जबकि दिलदारनगर जंक्शन एक महत्वपूर्ण स्टेशन है जहां दूर-दूर से रेल यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं जनहित में ध्यान में रखते हुए उक्त ट्रेनों का दिलदारनगर स्टेशन पर ठहराव अति आवश्यक है।
इस प्रतिनिधि मंडल में मुन्ना रौनियार, सुदामा गुप्ता, राजेश जायसवाल वसीम राइनी,गनेश रौनियार,सुधाकर तिवारी,गोलू गुप्ता,सोनू राय इत्यादि व्यापारी शामिल थे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.