हाटा (कुशीनगर): हाटा तहसील परिसर से बाइक चोरी, पीड़ित ने पुलिस में दी तहरीर

Hata (Kushinagar): Bike stolen from Hata Tehsil premises, victim lodged a complaint with the police

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बसन्तपुर सिरसिया नंबर तीन निवासी अश्वनी कुमार गुप्ता की सुपर स्प्लेंडर बाइक (UP 52 AJ 2588) शनिवार दोपहर करीब 11:45 बजे तहसील परिसर में स्थित मजार बाबा के पास से चोरी हो गई।

अश्वनी कुमार किसी जरूरी कार्य से लेखपाल से मिलने तहसील कार्यालय गए थे। लगभग आधे घंटे बाद लौटने पर देखा कि बाइक गायब है। उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।


Read more: कुशीनगर: गुआक्टा शिक्षक संघ चुनाव: डॉ. सौरभ द्विवेदी अध्यक्ष, डॉ. राजेश जायसवाल महामंत्री चुने गए


बाइक स्वामी ने तुरंत कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर दी और बाइक की बरामदगी की मांग की। इस मामले में कोतवाल राम सहाय चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है और जल्द ही बाइक बरामद कर ली जाएगी।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.