भदौरा, रेवतीपुर और जमनिया तीनों ब्लाको का दिब्यांग शिविर जमनिया मे 18 फ़रवरी को लगेगा, पात्र लाभार्थी योजना का ले लाभ

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लाक परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों का चिन्हित कराने के साथ ही दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण, संचालन योजना, दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन, यूडीआईडी कार्ड, फैमिलि आईडी संबंधी जानकारी एवं करेक्टिव ‘सर्जरी कराने हेतु चिन्हांकन एवं दिव्यांग पेंशन योजना अन्तर्गत आधार वेरिफिकेशन कराये जाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाना है। जिसके लिए  रेवतीपुर ब्लॉक,भदौरा ब्लॉक और जमानिया ब्लॉक के पात्र लाभार्थियों के लिए आगामी 18 फरवरी को जमानिया ब्लॉक परिसर में शिविर का आयोजन किया जाना है।

इस शिविर में दिव्यांगजन अपने पास उपलब्ध प्रमाण पत्रों तथा दिव्यांग पत्र, आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा से नीचे अथवा ग्रामीण क्षेत्र में 46080 एवं शहरी क्षेत्र में 56460) निवास प्रमाण’ पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति, दो फोटो, मोबाईल नम्बर आदि के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण विकास खण्डवार करायेंगे, जिसमे दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्मिक उपलब्ध रहेंगें।

खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के अधिक से अधिक दिव्यांग जनों को इस शिविर में भाग लेते हुए योजनाओं के लाभ लेने की अपील की है।

Don't try, this is illigal.