School Merger News: स्कूल मर्जर के खिलाफ 7000 से अधिक शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय का किया घेराव

गोरखपुर (Chandan Sharma): मंगलवार को गोरखपुर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित स्कूलों के मर्जर के खिलाफ शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जिले के अलग-अलग हिस्सों से आए करीब 7000 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने बीएसए कार्यालय का घेराव किया और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सुबह 11 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में बीएसए कार्यालय के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने सिटी मॉल रोड पर धरना देते हुए यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया। दोपहर 1 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगा रहा, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को काफी असुविधा हुई।
यह भी पढ़ें: Kushinagar News: फूटपाथ पर रहने वाली आवासहीन बासफोर कोईली को मंडलायुक्त से मिलने से रोका
शिक्षकों की मांग – मर्जर नीति हो रद्द
जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि “स्कूल मर्जर” से गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी, क्योंकि या तो उन्हें दूर के स्कूल जाना पड़ेगा या फिर वे महंगे निजी स्कूलों की ओर मजबूर होंगे।
जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा ने इसे शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE Act) का उल्लंघन बताया, वहीं मंडलीय संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने इसे पूरी तरह अव्यवहारिक और जमीनी हकीकत से दूर करार दिया।
यह भी पढ़ें: Kushinagar News :कुशीनगर में ‘भागवत’ ग्रंथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर भड़की सनातन आस्था
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया 10 सूत्रीय मांगपत्र
प्रदर्शन के अंत में शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक 10 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा। प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
-
स्कूल मर्जर नीति को तुरंत वापस लिया जाए
-
प्रधानाध्यापकों को सरप्लस न किया जाए
-
पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए
-
चिकित्सा सुविधाओं में सुधार हो
-
अर्जित अवकाश (EL) को स्वीकृत किया जाए
-
पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
शिक्षक नेताओं ने साफ कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें जल्द नहीं मानीं, तो यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले सकता है। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हरेंद्र राय, सुधांशु सिंह, अनिल पांडेय, राजेश पांडेय, डॉ. गोविंद राय, वीरेंद्र दुबे, अजय कुमार सिंह, योगेश शुक्ला, महेश कुमार शुक्ला, प्रेम प्रकाश सिंह, अच्युतानंद तिवारी, कृष्ण कुमार साहनी, बशिष्ठ तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, संपूर्णानंद, बृजनंदन और सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री व जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


