न्याय पंचायत स्तरीय बालक बालिका खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दिलदारनगर। क्षेत्र के फूली स्थित श्री आदित्य लाल जनता योगेश हाई स्कूल के खेल मैदान में परिषदीय विद्यालयों के न्याय पंचायत स्तरीय बालक बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को हुआ।
इसमें न्याय पंचायत फूली के समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो खो आदि खेलो में
प्रतिभाग़ किया। 50 मी दौड़ बालक वर्ग में रवि किशन प्राथमिक विद्यालय नरियाव, बालिका वर्ग में भी इसी विद्यालय की अंशिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर बालक वर्ग में कंपोजिट स्कूल फूली के छात्र विवेक कुमार ने तथा बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नरियाव की छात्रा शकीला खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ में क्रमशः बालक वर्ग में बंटी कंपोजिट विद्यालय पचोखर , शकील अहमद कंपोजिट विद्यालय फूली तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय फूली के ही शकील तथा खुशी प्रथम स्थान प्राप्त किए। कबड्डी में बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय पचोखर तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय फूली की टीम विजई घोषित हुई
खंड शिक्षा अधिकारी जमानिया सुरेंद्र सिंह पटेल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया तथा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। विजयी छात्रों का चयन ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एनपीआरसी समन्वयक फूली शिवबचन प्रसाद, एनपीआरसी समन्वक कुशी मंगलदेव सिंह,अरविंद सिंह, श्रीकृष्ण गुप्ता, महावीर प्रसाद, श्री आदित्य लाल जनता योगेश हाई स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार,रामभजन राम,अनीता ,नसीमा बानो , आशुतोष राय के साथ ही न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक उपस्थित रहे।संचालन व कमेंट्री शशिशेखर उपाध्याय व हेमंत राजभर ने किया।

Don't try, this is illigal.