Gorakhpur News : भतीजे को फर्जीवाड़ा कर पेंशन दिलाने का किया प्रयास, लेखपाल कानूनगो पर लटकी तलवार
Gorakhpur News: Attempted to get pension for nephew by fraud, sword hangs on Lekhpal Kanungo
Gorakhpur News: चौरीचौरा में भतीजे को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आश्रित बनाकर राजनीतिक पेंशन दिलवाने का मामला सामने आया है। हालांकि मामला पेंशन पाने से पहले ही पकड़ में आ गया।
इस मामले में लेखपाल और कानूनगो ने ग़लत रिपोर्ट लगाकर पेंशन का हकदार बनाने के कोशिश की। मामला पकड़ में आने के बाद दोनों पर विभागीय कार्यवाई के आसार नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: रास्ते में खड़ी बोलेरो हटाने को कहा तो पीआरडी पर मनबढ़ ने चढ़ाई
मामला 2023 का है जब कृष्ण कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने चौरीचौरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राघव प्रसाद सिंह का आश्रित होने का दावा करते हुए आश्रित प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था।
आवेदन पर लेखपाल राजू सिंह और कानूनगो सदर लालजी पाठक ने कृष्ण कुमार सिंह ने बिना सत्यापन किए ही रिपोर्ट लगा दी। जबकि आवेदक कृष्ण कुमार सिंह स्वतंत्रता सेनानी का भतीजा था और आश्रित होने का हकदार नहीं था।
यह रिपोर्ट लगने के आधार पर कृष्ण कुमार सिंह ने सितंबर 2023 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी और पेंशन की मांग की। हाईकोर्ट ने शासन से जांच रिपोर्ट मांगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा कराई गई जांच में यह पाया गया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वास्तविक आश्रित अभय सिंह, सत्य प्रकाश सिंह और ममता सिंह हैं।
यह भी पढ़ें: साखी के 40 वें अंक ‘ बुद्ध की धरती पर कविता ‘ का हुआ लोकार्पण
इस जांच रिपोर्ट के बाद लेखपाल और कानूनगो से स्पष्टीकरण तो मांगा गया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब डीएम के संज्ञान में आने पर उन्होंने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कौन हो सकते हैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित?
- विधुर या विधवा मां
- पिता
- पुत्र या पुत्री (विवाहित या अविवाहित)
- पौत्र (पुत्र या पुत्री का पुत्र)
- पौत्री (पुत्र या पुत्री का पुत्री)


