गोरखपुर: ओम फिटनेस योग संस्थान ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, झांकियों ने मोहा मन
Gorakhpur: Om Fitness Yoga Institute celebrated Shri Krishna Janmashtami with great pomp, tableaux mesmerized the audience
गोरखपुर(अरुण राय):ओम फिटनेस योग संस्थान (Om Fitness Yog Sansthan Gorakhpur) द्वारा नगर निगम गोरखपुर के लक्ष्मी बाई पार्क और अंबेडकर पार्क में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 का भव्य आयोजन किया गया। जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सैकड़ों साधकों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
योगाचार्य धर्मेंद्र योगी का संदेश
इस अवसर पर योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति (धर्मेंद्र योगी) ने कहा –
“श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें उनके दिव्य विचारों और आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देती है। श्रीकृष्ण संपूर्ण पुरुषोत्तम और 16 कलाओं से संपन्न हैं। हमें चाहिए कि अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाकर उनके आदर्शों को जीवन में उतारें, तभी जन्माष्टमी पर्व का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।”
राधा-कृष्ण रूप सज्जा व मनमोहक झांकियां
जन्माष्टमी झांकियों (Janmashtami Jhanki 2025) में सरिता, किरण, उषा समेत कई बच्चों ने राधा-कृष्ण और बाल गोपाल का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन झांकियों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।
Read more: जन्माष्टमी का पर्व हषोल्लाश के साथ मनाया गया
जन्माष्टमी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि
इस भव्य आयोजन में कई गणमान्य एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
-
महिला प्रभारी निरीक्षक श्वेता साहनी
-
शोभा पांडे
-
रंजन गौर
-
प्रेम चौरसिया
-
सोनी वर्मा
-
शीतल सूर्य मणि
-
धर्मेंद्र प्रजापति
-
राधेश्याम गुप्ता
-
ज्ञानमती, प्रमिला, सरिता, मुकेश साहनी, आलोक गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, संतलाल प्रजापति, प्रदीप अग्रवाल
सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन और संस्थान के प्रयास की सराहना की।
गोरखपुर में जन्माष्टमी 2025 का विशेष आकर्षण
गोरखपुर शहर में आयोजित इस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव ने भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। राधा-कृष्ण के स्वरूप और झांकियों की भव्यता ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।


