कक्षा दसवीं की छात्रा मीरा मौर्या को एक दिन का बनाया गया शादियाबाद थाना प्रभारी,सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक सुझाव दिए

शादियाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करने के लिए शादियाबाद स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एक विशेष आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल के तहत, कक्षा दसवीं की छात्रा मीरा मौर्या को एक दिन का थाना प्रभारी (SHO) बनाया गया।
मीरा मौर्या ने करीब चार घंटे के लिए थाना शादियाबाद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली का अनुभव लेते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनीं और थाना परिसर का निरीक्षण भी किया।
चार्ज संभालने के बाद, ‘थाना प्रभारी’ मीरा मौर्या ने मिशन शक्ति अभियान की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और इसे अधिक प्रभावी तरीके से चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों के लिए पानी और बैठने की उचित व्यवस्था का जायजा लिया।
मीरा मौर्या ने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग और नवरात्रि के पावन पर्व के मद्देनजर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही, उन्होंने सभी कर्मचारियों को महिला संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया।
इस पहल पर बोलते हुए थाना अध्यक्ष श्याम जी यादव ने बताया कि यह मिशन शक्ति अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराना और उन्हें जनसुनवाई का अनुभव देना है, ताकि वे सशक्त महसूस कर सकें।
इस अवसर पर मीरा मौर्या के साथ कक्षा 10 और 11 की कई अन्य छात्राएं, जिनमें अनुश्री (कक्षा 10), दिव्या ज्योति सिंह (कक्षा 11), कनीज फातिमा (कक्षा 11), फलक परवीन (कक्षा 11), और दीपिका राजभर (कक्षा 11) शामिल थीं, भी उपस्थित रहीं।
थाना प्रभारी की भूमिका निभाने के बाद बालिकाओं ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है। इस अनुभव ने उन्हें न केवल पुलिस के काम को करीब से समझने का मौका दिया, बल्कि अपने आप में आत्मविश्वास की भावना भी जगाई। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.