ट्रेन से गिरा युवक गंभीर रूप से घायल,ग्राम प्रधान की तत्परता से बची जान

दिलदारनगर ।(गाजीपुर)  देहवल गांव के ग्रामीणों व ग्राम प्रधान की तत्परता से ट्रेन से गिरकर घायल युवक की जान बच गई। ककरही डेरा के पास भोर में शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर अप लाइन किनारे बुधवार की सुबह खून से लथपथ 30 वर्षीय अज्ञात युवक पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान इनाम खां को दी।मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने घायल युवक को ग्रामीणों के सहयोग से निजी चिकित्सालय ले गए लेकिन वहा से चिकित्सक ने सीएचसी भदौरा भेज दिया।प्रधान युवक को 108 एम्बुलेंस से लेकर सीएचसी भदौरा पहुंचे जजहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।घायल के पास से 1600 रुपए और इयर फोन बरामद हुआ।प्रधान ने बताया की सिर व गले में गंभीर चोट लगने से युवक कुछ बोल नहीं पा रहा था।घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गयी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

Don't try, this is illigal.