प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही उजागर, बच्चों को रामभरोसे छोड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Oplus_0
Oplus_0
oplus_131072

सेवराई ।सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों को सशक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कुछ शिक्षकों की लापरवाही इन प्रयासों को पलीता लगाने का काम कर रही है। ताजा मामला शुक्रवार को भदौरा ब्लॉक के गोड़सरा ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय कैथी का है, जहां शुक्रवार को 9:00 बजे के बाद तक भी कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय मीडिया को दी गई तो मीडिया कर्मी लगभग 9:32 बजे विद्यालय पहुंचे। मौके पर पाया गया कि विद्यालय का ताला एक रसोइया द्वारा खोला गया था और वही बच्चों के साथ बैठी हुई थी। कक्षा में एक बच्चा शिक्षक की कुर्सी पर बैठा था, जबकि अन्य बच्चे परिसर में इधर-उधर खेल रहे थे। शिक्षकों की गैरहाजिरी के चलते सभी कक्षाएं पूरी तरह खाली पड़ी थीं।
ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर गहरा रोष देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह विद्यालय ‘रामभरोसे’ चल रहा है। ऐसी स्थिति में कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को इस विद्यालय में भेजने को तैयार नहीं होता, और वे मजबूरन निजी विद्यालयों का रुख कर रहे हैं।
उक्त विद्यालय में वर्तमान में मात्र 9 बच्चे पंजिकृत हैं, जिनके लिए एक नियमित शिक्षक, एक शिक्षामित्र और एक रसोइया कार्यरत हैं। इसके बावजूद शिक्षकों का समय पर विद्यालय न आना बच्चों के कम पंजीकरण का कारण के साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

इससे पूर्व भी बीते मंगलवार को भदौरा ब्लॉक के ही प्राथमिक विद्यालय सुरहां में भी इसी प्रकार का मामला प्रकाश में आया था, जिसके संबंध में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया अब तक जारी है। अब कैथी गोड़सरा विद्यालय की यह शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में फिर से हलचल तेज हो गई है।
इस पूरे प्रकरण पर जब खंड शिक्षा अधिकारी भदौरा सुरेंद्र सिंह पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही मामले की पूरी जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर को भी भेजी जा रही है ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.