पोखरे में शव मिलने से फैली सनसनी,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

सेवराई। तहसील क्षेत्र अंतर्गत रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव के शराब भट्टी के समीप स्थित एक पोखरे में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय।

मिली जानकारी अनुसार उतरौली गांव निवासी लोरिक पाल (45) पुत्र घूरा पाल इट भठ्ठा पर रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। यह पिछले 3 दिन से गायब था। जिसके परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए उसकी खोजबीन की जा रही थी। आज गुरुवार की सुबह शराब भट्टी के पास स्थित एक तालाब के मेड़ पर शौच करने गए लोगो को लावारिस चप्पल दिखाई दिया। जिस पर लोगों ने तालाब में उसके शव होने की आशंका जताई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन करने पर तीन दिनों से लापता लोरिक पाल का शव बरामद हुआ। ठंड के कारण उसका शरीर अकड़ गया था। शव तालाब में ही औंधे मुंह पड़ा मिला। लोगों के द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि शौच करने जाने के दौरान लोरिक पाल ठंड लगने से तालाब में गिर गया होगा जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में रेवतीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि एक तालाब से एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी पहचान उतरौली गांव निवासी लोरिक पाल के रूप में की गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर मुख्यालय भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही आकलन किया जा सकता है फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Don't try, this is illigal.