Indian Monalisa : वायरल मोनालिसा की खूबसूरती बन रही मुसीबत की वजह

झाड़ू वाले बाबा, आईआईटियन बाबा, चिमटा वाले बाबा और विश्व की सबसे सुंदर साध्वी का तमगा पाने वाली हर्षा रिछारिया, इन सभी लोगों की अपनी दिलचस्प कहानियाँ है जो थोड़ा गुदगुदाती भी है और कुछ अध्यात्म के नये उदाहरण प्रस्तुत करते नजर आ रही है।

News Desk (अनुराग मिश्र): महाकुंभ 2025 में एक और लड़की भारतीय मोनालिसा (Indian Monalisa) वायरल है, जिसका नाम विश्व विख्यात पेंटिंग ‘मोनालिसा’ ने नाम पर है। मोनालिसा के अनुसार वह कम पढ़ी लिखी है और अपने भाई को पढ़ाने के लिए कुंभ में रुद्राक्ष माला बेचती है।

मोनालिसा अपनी सुंदर आँखों की वजह से कुंभ मेले में भारतीय मोनालिसा (Indian Monalisa) के नाम से प्रसिद्ध है। प्रतिदिन इसके ढेरों वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आ रहे हैं जिसमे मोनालिसा की सादगी, सुंदरता, मुस्कुराहट तथा कम बोलने की आदत लोगो को आकर्षित कर रही है।


यह भी पढ़ें: Chapter 2 Podcast : रिया चक्रवर्ती ने हनी सिंह के सामने भूतिया साया को बताया बायपोलर डिसऑर्डर


रातों रात चमक गई भारतीय मोनालिसा (Indian Monalisa)

वायरल गर्ल भारतीय मोनालिसा ने बताया कि वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं। वह ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह फिल्मों में कामयाब होना चाहती है। वायरल होने के बाद भीड़ का दबाव बढ़ने की वजह से वह महाकुंभ छोड़ने की तैयारी में है। बाहर निकलते ही भीड़ से घिर जाने की वजह से उनको अब डर लगने लगा है। मोनालिसा (Indian Monalisa) ने कहा, ‘कुछ लोगों ने उसकी खूबसूरती को देखकर उसे महाकुंभ से उठा ले जाने की धमकी भी दी है।’

मोनालिसा ने कहा कि उसे इतना परेशान कर दिया जाता है कि वह कुछ ही मिनट में भाग कर कहीं छुप जाती है। मोनालिसा का कहना है कि भीड़ की वजह से वह रुद्राक्ष नहीं बेच पा रही है जिससे उसे और उसके परिवार को नुकसान भी हो रहा है। परिवार यहां पर कर्ज लेकर लाखों का सामान लेकर आया हुआ है। मोनालिसा 16 साल की है। मोनालिसा का कहना है कि तकदीर की वजह से वह रातों-रात स्टार बनी हैं, उस पर गंगा मैया की विशेष कृपा है। परिवार वाले भी उसे अब वापस मध्य प्रदेश के खरगोन स्थित घर पर भेजने की तैयारी में है।


यह भी पढ़ें: Indira Bhawan : 225 करोड़ में बनकर तैयार हुआ कांग्रेस का नया मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’


Indian Monalisa ने सीएम योगी से लगाया सुरक्षा का गुहार

भारतीय मोनालिसा (Indian Monalisa) के अनुसार खुद उसे और उसके परिवार वालों को अब यहां पर डर लग रहा है।  उसने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश की इस बेटी की सुरक्षा के इंतजाम करें, ताकि वह रुद्राक्ष माला बेचकर अपने परिवार का पेट पाल सके। उसका का कहना है कि रातों-रात स्टार बन जाने की वजह से उसेअच्छा लग रहा है। उसे और उसके परिवार वालों को खुशी हो रही है, लेकिन वह जब भी माला बेचने के लिए बैग लेकर कहीं फुटपाथ पर बैठती है तो तुरंत लोगों की भीड़ लग जाती है। लोग उसे घेर लेते हैं और वीडियो बनाने के साथ ही ढेरों फोटो खिंचाते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.