चोरों ने मकान को बनाया निशाना,लाखों रुपए के आभूषण पर हाथ किया साफ

सेवराई। तहसील के गहमर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत खुदुरा पथरा गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवार के लोग छत पर सोए हुए थे। सुबह जब वह नीचे कमरे में आए तो कमरे का हाल देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने त्वरित रूप से पुलिस को सूचना देते हुए घटना से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

खुदरा-पथरा निवासी अरविंद खरवार परिवार के साथ छत पर सोये थे। रात में चोर चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गए और नीचे के दो कमरों में दाखिल हो गए। जहाँ चोरो ने कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अरविंद खरवार ने पुलिस को बताया कि चोरों ने सोने की तीन हार, दो मांगटीका, एक कमरबंद, सहित पांच लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है। वही पीड़ित परिवार का रो- रोकर बुरा हाल हैं।

इस बाबत गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा शरीर मिला है मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की छानबीन चल रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.