ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, जीआरपी ने शव को लिया कब्जे में

सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर एक दुखद घटना सामने आई है। प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पश्चिमी छोर पर सायर माता मंदिर के पास अप लाइन में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दिलदारनगर जीआरपी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

चौकी प्रभारी जैदान सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को रेल पटरी से हटाया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस अब आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और गायब व्यक्तियों के बारे में मिली सूचनाओं के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.