गाजीपुर: दोस्त कीे बारात से लौटे युवक नहर में मिले मृत

बाराचवर/गाजीपुर: गाजीपुर के बाराचवर ब्लाक अर्न्तगत कन्धौरा कला गांव के समीप नहर में दो युवक मृत पाए गए। दोनों युवक अपने मित्र की बारात करने आये हुवे थे।

सूचना के अनुसार कन्धौरा कला गांव के नहर पुलिया के पास सुबह लोग सुबह टहलने निकले तो नहर की पटरी पर एक गिरी हुई हीरो स्पलेन्ड बाईक बिना नम्बर की देखे। देखते ही देखते वहाँ पर ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गयी। लोगों ने पुल के नीचे पानी मे देखा तो एक युवक की लाश दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना 112 पर दिया।


यह भी पढ़ें: ढाई फिट ज़मीन के विवाद में अधेड़ की हत्या,तीन आरोपी हिरासत में


112 की पुलिस तथा बाराचवर चौकी पुलिस घंटना स्थल पर पहुँची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से लाश को बाहर निकाला। खोजबीन करने के बाद एक और लाश मिली। दोनो लाशों को बाराचवर चौकी पुलिस ने बरेसर थाने लेकर आयी।

परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उनकी पहचान की। उनकी पहचान मनु भारती पुत्र अच्छेलाल (28), ग्राम टोडरपुर थाना भावरकोल और धन्नू कुमार पुत्र मुन्ना राम (24), ग्राम महेन्द थाना करीमुद्दीनपुर के रूप में हुयी।

सूचना के अनुसार दोनो जिगरी दोस्त थे और अपने मित्र की बारात में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव गये हुए थे। वहाँ से देर रात्रि खाना खाने के बाद दोनों बाईक से अपने गांव के लिये चले थे। उसी बौरान किसी तरह हादसे का शिकार हो गये। दोनो युवक अविवाहित थे। मृतक मन्नू भारती के भाई दिनेश भारती के तहरीर पर बरेसर पुलिस ने शवों काे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

इस सम्बंध मे चौकी ईंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों युवको का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की मौत कैसे हुई है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.