Ghazipur: सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

Ghazipur: One dead, two serious in road accident

Ghazipur: सोमवार की देर शाम गहमर थाना क्षेत्र के देवल कर्मनाशा पुल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

मृतक सहित अन्य दोनों घायल बिहार के रहने वाले हैं। जानकारी अनुसार पड़ोसी राज बिहार के देवरिया गांव निवासी विकास सिंह (32), पंकज सिंह एवं लालू सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर देवल कर्मनाशा पुल के रास्ते भदौरा आए हुए थे। यह वापस बिहार प्रांत के देवरिया जा रहे थे कि देवल गांव के समीप एक बड़े बरगद के पेड़ से बाइक और नियंत्रित होकर जोरदार टक्कर हो गई जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने 108 एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य भदौरा में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने विकास सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.