नगसर थाना पुलिस की बड़ी सफलता! अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो जब्त, 378 लीटर देशी शराब बरामद

अजित कुमार सिंह 
नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय नगसर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान में एक बार फिर अहम सफलता हासिल की है। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 378 लीटर अवैध देशी शराब से लदी एक सफेद स्कॉर्पियो को घेराबंदी कर पकड़ लिया। हालांकि वाहन में सवार तस्कर पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना गगरन नहर पुलिया के पास की है, जहां उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद, कांस्टेबल प्रदीप सिंह, चीता मोबाइल टीम के कांस्टेबल अर्जुन और राहुल प्रजापति संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रहे थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने सरहुला चट्टी से करीब 300 मीटर आगे दिलदारनगर मार्ग पर सफेद स्कॉर्पियो को रोक लिया।
तलाशी के दौरान वाहन के पिछले हिस्से में 42 पेटी देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 45 पाउच (200 एमएल क्षमता) की “ब्ल्यू लाइम” ब्रांड की शराब थी, जिस पर 36% वी/वी तीव्रता अंकित है। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत ₹1,41,750 बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर ही पूरी शराब और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि फरार तस्करों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय रूप से दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा, “जनपद में अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील है कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”
यह कार्रवाई नगसर थाना पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई का प्रमाण है, जो अवैध शराब माफिया के लिए सख्त संदेश है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.